फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च में लगातार आगे बढ़ना है पीयू का मकसद

Wed, 31 Aug 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कांफ्रेंस में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित करते डा. एएस चावला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कंप्यूटिंग में नवीनतम रुझान विषय पर कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे आल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के डिप्टी डायरेक्टर डा. अमरिंदर पानी ने यूनिवर्सिटियों में रिसर्च के स्तर और नई नीतियों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन रिसर्च डा. एएस चावला ने कहा कि यूनिवर्सिटी का असल काम रिसर्च में आगे बढ़ना है और समाज को टेक्नोलॉजी में नई दिशा देना है इसलिए भविष्य में भी इस तरह की कान्फ्रेंस होते रहनी चाहिए। डायरेक्टर योजना और निरीक्षण डा. बलविंदर सिंह टिवाना ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। 

इस मौके पर विभाग की प्रमुख डा. लखविंदर कौर ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीटेक लेवल पर 80 प्रतिशत प्लेसमेंट हो जाती है और बाकी के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। बताया कि विभाग में एमटेक और पीएचडी रिसर्च स्कालरों की गिनती काफी है और जिस कारण इस कांफ्रेंस को कराना स्टूडेंट्स के लिए काफी लाभदायक है। कांफ्रेंस के कनवीनर डा. रमन मैनी ने बताया कि कांफ्रेंस की प्रोसीडिंग अंतरराष्ट्रीय जनरल में छपवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें