फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों के सभ्याचारक कार्यक्रमों ने समां बांधा

Tue, 25 Oct 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में इंटर जोनल युवक मेले के दौरान सभ्याचारक कार्यक्रम पेश करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के युवक भलाई विभाग की ओर से तीन दिवसीय इंटर जोनल युवक मेला यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर हाल में शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन करने के बाद वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि नौजवानों की प्रतिभा को निखारने में युवक मेलों का अहम योगदान होता है। अच्छा साहित्य सृजित किया जाना चाहिए और अच्छा साहित्य पढ़ने के लिए पाठक भी होने चाहिए। हमें अपनी पहचान कायम रखने के लिए विरासत और सभ्याचार को संभालने की जरूरत है। 

पीयू के डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह ने युवक भलाई विभाग की निरंतर सरगर्मियों का हवाला देते हुए विभाग को बधाई दी। विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे डा. सतीश कुमार शर्मा पूर्व डायरेक्टर युवक भलाई ने कहा कि इस तरह के युवक मेलों के जरिये नौजवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलता है।
विज्ञापन


नौजवानों को बढ़चढ़ कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे पहले युवक भलाई विभाग की प्रबंधकीय कमेटी के कनवीनर डा. यशराम शर्मा ने आए मेहमानों का स्वागत किया। युवक भलाई विभाग के इंचार्ज डा. गुरसेवक लंबी ने छह कालेजों के प्रिंसिपलों का भी सम्मान किया। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कैंपस अंदर चार विभिन्न जगहों पर शुरू हुए इस मेले के पहले दिन के मुकाबलों में गिद्दा, लोक गीत, फोक आर्केस्ट्रा, ग्रुप शबद, क्लासिकल वोकल, क्लासीकल इंस्ट्रूमेंट प्रकशन और नान प्रकशन, क्विज, क्ले माडलिंग, रंगोली, स्पाट पेंटिंग, इंस्टालेशन आइटमों की पेशकारी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें