फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में पंजाबी यूनिवर्सिटी बनीं विजेता

Sat, 09 Nov 2013 06:21 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो (महिला) चैंपियनशिप में विजेता का खिताब अपने नाम किया है। पीयू में डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में चल रही तीन दिवसीय चैंपियनशिप में 16 यूनिवर्सिटियों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कालेज डीन डॉ. जमशेद अली खान ने विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे ।
विज्ञापन


शनिवार को तीसरे व आखिरी दिन सुपरलीग मुकाबले हुए। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने टूर्नामेंट के सुपरलीग के तीनों मैच जीत कर पहले, दो मैच जीत कर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ दूसरे और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर एक मैच जीत कर तीसरे स्थान पर रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला चौथे स्थान पर रही।

उक्त चारों टीमों ने जनवरी महीने मंगलौर यूनिवर्सिटी में होने वाले अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मान हासिल कर लिया है। शनिवार  को हुए सुपरलीग के दो मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 11-2, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 10-2 के साथ हराया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की समाप्ति झंडा उतारने के बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इस मौके पर नामवर विद्वान डा. नरिंदर सिंह कपूर, डा. गुरदीप कौर, महिंदरपाल कौर, टूर्नामेंट डायरेक्टर कोच उपकार सिंह विर्क, डा. मनमोहन सिंह, कोच भुपिंदर सिंह, कोच दल सिंह बराड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें