फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिरा पारा, और बढ़ेगी ठंड, येलो अलर्ट जारी

Tue, 10 Dec 2024 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया। सबसे अधिक 22.3 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब का माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दिन का पारा गिरकर सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। विभाग ने अगले चार दिन शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक शीत लहर के चलने से अगले तीन दिनों के दौरान रात का पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया। सबसे अधिक 22.3 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री, लुधियाना का 20.8 डिग्री, पटियाला का 21.5 डिग्री, पठानकोट का 20.4 डिग्री, गुरदासपुर का 22.0 डिग्री, होशियारपुर का 19.9 डिग्री, जालंधर का 19.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4.2 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 7.0 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 7.6 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), बठिंडा का 6.6 डिग्री, बरनाला का 7.1 डिग्री, फाजिल्का का 6.2 डिग्री, जालंधर का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।

बढ़ती ठंड के मद्देनजर सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बढ़ती ठंड के मद्देनजर सेहत विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत खास तौर से बुजुर्गों व छोटे बच्चों के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है। सिविल सर्जन डा. जतिंदर कांसल के मुताबिक ज्यादा ठंड व धुंध होने पर बुजुर्ग और दिल के रोगों से पीडित मरीज सुबह व देर शाम को बुजुर्ग सैर करने के लिए बाहर न निकलें। छोटे बच्चों को इस मौसम में निमोनिया होने का खतरा है। जिसमें बच्चों को उल्टी व दस्त भी लग सकते हैं। इसलिए बच्चों की संभाल पर खास ध्यान दिया जाए। उन्हें शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले गर्म कपड़े पहनाए जाएं और पैरों में जुराबें व सिर पर टोपी लगाई जाए। साथ ही लोगों से अपील की है कि शरीर में कपकपी होने पर नजरअंदाज न करें। .ह पहला संकेत है कि शरीर गरमी गंवा बैठा है। ऐसी हालत में शराब का सेवन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें