फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में 6 दिन बारिश का अलर्ट, फिरोजपुर में नहर टूटने से 100 एकड़ फसल में पानी भरा

Mon, 08 Jul 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला/चंडीगढ़

सार

फिरोजपुर में नहर टूटने से 100 एकड़ फसल में पानी भर गया। यह नहर पिछले साल भी टूटी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह चट्टानें टूटने और मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो रहे हैं। वहीं, पंजाब में बीते दो दिन से बादल शांत हैं। ऐसे में अब यहां पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार को अधिक तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अब भी यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम में अगले छह दिन सूबे में मध्यम से तेज बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


रविवार को भी सूबे के लहरा, सुनाम, पातड़ां, समाना, सरदूलगढ़, तलवंडी साबो समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश जारी रही। 24 घंटों में बठिंडा में 14, बरनाला में 7, अबोहर में 2.5, फिरोजपुर में 9.5 और मोहाली में 8 एमएम बारिश हुई है। वहीं, हिमाचल में रविवार को यलो अलर्ट के बीच मौसम मिलाजुला रहा।

फिरोजपुर : नहर टूटने से 100 एकड़ में फसल डूबी
घुबाया के नजदीक लाधुका नहर टूटने से करीब 100 एकड़ धान की फसल डूब गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बार भी इसी जगह से नहर में कटाव पड़ा था। इसकी सही ढंग से मरम्मत नहीं की गई। उधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। जग्गा ढिल्लों ने बताया कि पिछली बार भी इसी जगह से लाधुका नहर में कटाव पड़ा था। मरम्मत सही ढंग से न किए जाने के चलते फिर से नुकसान हो गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें