गुरु नानक बैडमिंटन हॉल में चल रहे तीन दिवसीय गुरशरण सिंह यादगारी जूनियर
पंजाब रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन भी लुधियाना के खिलाड़ी
छाए रहे।
विजेता टीमों को केंद्रीय सहकारी बैंक के जिला मैनेजर
विशाल गर्ग ने इनाम बांटे। टूर्नामेंट के दौरान 19 साल वर्ग लड़कों के
मुकाबले में गुरदासपुर के पराजवल महाजन ने गुरदासपुर के ही शिवम शर्मा को
कड़ी टक्कर देते हुए पराजित किया।
17 साल वर्ग के मुकाबले में
लक्ष्य सिंगला ने लुधियाना के ही मितकश गांधी को 24-22,21-12 के अंतर से
हराया। लड़कियों के सिंगल मुकाबले में पटियाला की वंशिका टंडन ने गुरदासपुर
की साक्षी शर्मा को हराया। 17 साल वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में ऊधम सहगल
और नाजुक वालिया की टीम ने परमवीर तथा अनमोल की टीम को हराया। लड़कों के
17 साल वर्ग के डबल मुकाबले में लक्ष्य सिंगला और मितकश गांधी लुधियाना की
टीम ने हाकम सिंह व नवनीत लुधियाना की टीम को हराया।
17 साल
लड़कियों के डबल मुकाबले में संगरूर की भाविता व अनमोल ने लुधियाना की
प्रेरणा डाबर और नम्रता कोहली को हराया। लड़कों के 19 साल वर्ग के मुकाबले
में नवांशहर के कुलविंदर व जालंधर के मनप्रीत ने संगरूर के सिमरजीत सिंह और
माधुर को हराया। लड़कियों के 19 साल आयु वर्ग के डबल मुकाबले में जालंधर
की दीपाशा व लुधियाना की अदिति ने संगरूर की अनम चौहान और अमनजोत की जोड़ी
को हराया।