पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति हरियाऊ खुर्द के बड़ी संख्या में
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आप सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की रिहायश समक्ष
धरना दिया।
इस दौरान सांसद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और गरीबों
के बजाए संपन्न लोगों का साथ देने का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते
संघर्ष समिति के ओहदेदारों ने आरोप लगाया कि डॉ. गांधी गांव के गरीब लोगों
का साथ देने की बजाय असरदार लोगों के हक में हैं, जिन्होंने करोड़ों की
पंचायती जमीन पर लंबे समय पर कब्जा कर रहा है।
पंजाब एवं हरियाणा
हाईकोर्ट के आदेश के अंतर्गत जिला प्रशासन ने जमीन खाली कराई गई थी, पर डॉ.
गांधी फिर उन्हीं परिवारों का उक्त जमीन पर कब्जा कराने के मकसद के साथ
हिमायत कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि जमीन खाली कराने से किसी
गरीब परिवार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पर डॉ. गांधी जागीरदार परिवारों का
साथ दे कर कौन सी ईमानदारी का सबूत दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उक्त
जमीन में से दलितों परिवारों के लिए 33 प्रतिशत जमीन पर प्लाट काट कर दिए
जाएं। बाकी जमीन की पंचायती विभाग बोली कराकर ठेके पर दे दें, जिससे पंचायत
को आमदनी होने साथ गांव के विकास में तेजी लाई जा सके। इस मौके पर गजन
सिंह हरियाऊ, सरदूल सिंह, बलेहार सिंह, सरपंच जसपाल सिंह, सुबेग सिंह पूर्व
सरपंच, दलेर सिंह मौजूद रहे।