फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को अकाली-कांग्रेस से मुक्त कराना पहला मकसद : डा. गांधी

Tue, 03 May 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अपने कनाडा दौरे के आखिरी पड़ाव में पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो पहुंचे। जहां उन्होंने एक बैंकट हाल में रखे प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में पंजाब को अकाली-भाजपा और कांग्रेस की गिरफ्त से मुक्त कराना उनका पहला मकसद है। पंजाब 2017 में बड़ी तबदीली के लिए तैयार है। 2017 चुनाव को आम आदमी पार्टी से जोड़कर उन्होंने कहा कि जहां यह चुनाव पार्टी के लिए एक बहुत मौका होंगे, वहीं पार्टी को मौकापरस्तों से भी सचेत रहने की जरूरत है। डा. गाधी ने पंजाब के खेतीबाड़ी संकट, किसानों में आत्महत्याओं के बढ़ रहे चलन, बिगड़ रहे वातावरण और राज्य की पुलिस के हो चुके राजनीतिकरण पर काबू पाने के लिए अपने सुझाव पेश किए। राज्य में नशों के बह रहे छठे दरिया के स्थायी हल के लिए डा. गांधी के सहयोगी व उनके साथ कनाडा फेरी पर गए डा. जगजीत चीमा पूर्व संयुक्त डायरेक्टर सेहत सेवाएं पंजाब ने भी अपने विचार पेश किए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें