फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा ने जीता रस्साकसी मुकाबला

Tue, 03 Nov 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में करवाई जा रही 61वीं पंजाब राज स्कूल खेल रस्साकसी (अंडर -17 लड़कों) मुकाबले मंगलवार को समाप्त हो गए।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आखिरी दिन उप जिला शिक्षा अफसर मेजर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। हरमनदीप सिंह संधू ने बताया कि सेमिफाइनल में श्री फतेहगढ़ साहिब ने रोपड़ , बठिंडा ने बरनाला, फिरोजपुर ने श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला ने गुरदासपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल के मैच बहुत ही रोमांचक रहे। इसमें बठिंडा ने पटियाला को हराकर पहला स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए श्री फतेहगढ़ साहिब ने फिरोजपुर को हरा दिया। बठिंडा पहले, पटियाला दूसरे और श्री फतेहगढ़ साहिब तीसरे स्थान पर रहा। जिला टूर्नामेंट समिति के जनरल सचिव जगतार सिंह ने सांझे तौर पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नरिंदर सिंह, परमजीत कौर, हरमिंदर कौर, जगविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, बलदेव कौर, मुख्य अध्यापक परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह चक्कल, हरमनदीप सिंह संधू, गुरनाम सिंह, अमरजीत सिंह संध, गुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें