फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार और सिंहों की याद में जोड़ मेल शुरू

Mon, 14 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार बिछड़ने की याद में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री परिवार बिछोड़ा साहिब में सालाना शहीदी जोड़ मेल सोमवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशेष तौर पर पहुंचे पंज प्यारों की हाजिरी में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू कर जोड़ मेल की शुरुआत की गई। अरदास हेड ग्रंथी ज्ञानी सुखविंदर सिंह ने की। तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर रेशम सिंह ने बताया कि 15 और 16 दिसंबर को यहां धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इस दौरान उच्च कोटी के रागी, ढाडी और कथा वाचक संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि संगतों की सुविधा के लिए रिहाइश और लंगर के विशेष के प्रबंध किए गए हैं।

गांव सरसा नंगल की संगतों की ओर से लंगर लगाया गया है। मौके पर तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के उप मैनेजर दर्शन सिंह, गुरुद्वारा परिवार बिछोड़ा साहिब के इंचार्ज दविंदर सिंह और पूर्व शिरोमणि समिति मेंबर गुरिंदर सिंह गोगी के अलावा हरी सिंह पूर्व सरपंच सिरसा नंगल, पंच चरनजीत सिंह रिंकू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें