फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आम आदमी पार्टी रेड बुक कर रही तैयार’

Thu, 31 Dec 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से वीरवार को वालंटियरों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें आप के प्रवक्ता संजय सिंह, पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान, लीगल एडवाइजर हिम्मत सिंह शेरगिल और दुर्गेश पाठक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को होने वाली माघी की सियासी कांफ्रेंस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया। आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आरोप लगाया कि बादल व कैप्टन आपस में मिले हुए हैं।

आम आदमी पार्टी की माघी के दौरान होने वाली सियासी कांफ्रेंस इनका अहंकार तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार 500 करोड़ के घाटे में चल रही है और बादल सवा लाख नौकरियां देने का दावा कर रही है। पाटी प्रवक्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का भी गलत इस्तेमाल कर रही है। आप वालंटियरों पर पर्चा दर्ज करने वालों को जेल भेजा जाएगा। सांसद भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक रेड बुक तैयार कर रही है। इसमें उन अधिकारियों के नाम नोट किए जा रहे हैं जो वालंटियरों के साथ धक्का कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर उनकी सरकार आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि माघी की सियासी कांफ्रेंस 2017 के विधान सभा चुनाव का बिगुल बजाएगी। उन्होंने प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल के ऑडियो को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हलके के 161 सर्कलों में से 16 हजार लोग माघी की कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें