नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की तरफ से बुधवार को रेलवे प्लेटफार्म के नजदीक रोष धरने का आयोजन किया गया।
धरने
की अध्यक्षता अंबाला मंडल यूथ विंग के प्रधान जगदीप सिंह काहलों ने करते
हुए कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी वर्ग की कमर तोड़ रही हैं। इसके चलते
उनके परिवारों का पालन पोषण बहुत कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि सरकार
एनपीएस मुद्दे पर कोई विचार नहीं कर रही है और न ही सातवें वित्त आयोग में
इस संबधी कोई फैसला लिया गया है।
भारतीय रेलवे में करीब चार लाख
नौजवान भर्ती किए गए हैं जिन्हें पुरानी पेंशन स्कीम से नहीं जोड़ा जा रहा।
यूनियन के ब्रांच प्रधान जसमेर सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार न
किया गया तो यूनियन की तरफ से हड़ताल करने व रोष प्रदर्शन का सिलसिला
लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर राम सलेम मांझी, सतिनरायण, महिंद्र पासवान,
उपिंद्र कुमार, मनजीत सिंह, बिशन देवी, सपना भारद्वाज, सुरेश कुमार, लाभ
सिंह व कई अन्य कर्मचारी रोष धरने में मौजूद थे।