उत्तरी भारत के प्रसिद्ध श्री काली देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
इसके तहत करीब 3.85 करोड़ की लागत से मंदिर की पार्किंग अगले दो महीनों में पूरी हो जाएगी।
एडीसी
जनरल मोहिंदरपाल ने कहा कि मंदिर को जाने वाले रास्तों में आवाजाही को
सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में पेश आने वाली सारी
समस्याओं के स्थायी हल के लिए दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा
है।
साथ ही मंदिर के अंदरूनी हिस्से में बुजुर्गों के लिए सीढ़ियों
के साथ स्टील की रेलिंग लगवाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
करीब चार महीने पहले शुरू की गई वेबसाइट का भी देश भर के श्रद्धालुओं की ओर
से लाभ उठाया जा रहा है और वेबसाइट में श्री काली माता मंदिर संबंधी जरूरी
जानकारी के अलावा मंदिर की तस्वीरें, गर्मियों व सर्दियों दौरान आरती व
सत्संग के समय, नवरात्रों के दौरान पूजा पाठ के समय आदि की विस्तृृत
जानकारी दी गई है ताकि दूर से आने वाले श्रद्धालु समय का सही इस्तेमाल करते
हुए माता के दरबार में दर्शन कर सकें।