फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ के सभी छह यूनिट चालू

Tue, 20 May 2014 10:19 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पारे में लगातार आ रहे उछाल के साथ बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में पावरकॉम के असमर्थ रहने की वजह से लोगों को दिन भर कटों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, किसानों को भी वादे के मुताबिक पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की बढ़ती मांग के मद्देनजर मंगलवार को रोपड़ के बाकी रहते दो यूनिट भी सुबह चालू कर दिए। जबकि लहरां मोहब्बत और बठिंडा के भी एक-एक और यूनिट को जल्द शुरू करने के पावर कंट्रोलर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार से मौसम के तेवर तीखे होने के बाद से पावरकॉम बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में नाकाम साबित हो रहा है। मंगलवार को भी दिन भर गांवों के साथ-साथ शहरों में भी कट लगे। इससे भीषण गरमी के इस मौसम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बिजली की मांग 1300 लाख यूनिट रही, जबकि इसकी तुलना में उपलब्धता 1150 लाख यूनिट ही रही।
विज्ञापन


सोमवार को रोपड़ के दो यूनिट चालू करने से बिजली की उपलब्धता में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन बिजली की मांग फिर भी पूरा नहीं हो सकी। इसके अलावा आज भी 17 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई, जो पौने पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ली गई।

बिजली के गंभीर संकट को देखते हुए मंगलवार को रोपड़ के बाकी रहते दो यूनिट भी चालू कर दिए गए। इस तरह से अब रोपड़ थर्मल प्लांट के सभी छह यूनिट चालू हो गए हैं। लहरां मोहब्बत और बठिंडा थर्मल प्लांटों के भी एक-एक और यूनिट चलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब तक लहरां के चार में से दो और बठिंडा के चार में से केवल एक यूनिट ही चल रहा था।

किसान जत्थेबंदियों ने आठ घंटे मांग बिजली
बिजली की सप्लाई वादे के मुताबिक पूरी न होने से गुस्साई किसान जत्थेबंदियों ने मंगलवार को पावरकॉम अधिकारियों से बैठक करके दिन में आठ घंटे बिजली सप्लाई की मांग की। इसमें किसान नेता सतनाम सिंह बहिरू खास तौर से शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें