फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलेसीमिया पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस की इमरजेंसी टीम गठित होगी

Mon, 19 May 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए पटियाला पुलिस के जवानों की एक ऐसी टीम तैयार की जाएगी, जो इमरजेंसी में खूनदान करने के लिए हमेशा तैयार रहेगी। इसमें खूनदान करने के इच्छुक और वालंटियरों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने सोमवार को पटियाला पुलिस की ओर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए पुलिस लाइंस में लगाए खूनदान कैंप का उद्घाटन करने के बाद दी। कैंप में पटियाला पुलिस के 600 से अधिक जवानों और समाज सेवकों ने खूनदान किया।

एसएसपी ने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर रोग है, जिससे पीड़ित लोगों को लगातार खून की जरूरत पड़ती रहती है। एसएसपी ने सभी वालंटियरों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया और खूनदान करने वाले पुलिस के जवानों को प्रशंसा पत्र भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें