फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा में भार तौलते वक्त नवजात गिरा, हालत गंभीर

Sun, 15 Jun 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवा क्षेत्र के जाने-माने राजिंदरा अस्पताल की नर्सरी में एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। भार तौलते वक्त अटेंडेंट के हाथों नवजात के जमीन पर गिरने से उसे काफी चोट आई है।
विज्ञापन


डाक्टरों ने बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस मामले को लेकर अस्पताल में काफी हड़कंप मचा है।
राजिंदरा अस्पताल के गाइनी विभाग में पटियाला के सब्जी मंडी एरिया से राजकुमारी नाम की एक महिला डिलीवरी के लिए शुक्रवार को दाखिल हुई थी। रविवार को नवजन्मे का जब अस्पताल की अटेंडेंट भार तौलने लगी, तो अचानक उसके हाथों से बच्चा गिर गया। इससे बच्चे को काफी चोट आई। बच्चे की खराब हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय शारदा ने माना कि राजकुमार नाम की महिला के नवजन्मे बच्चे को पीजीआई रेफर किया गया है। अटेंडेंट जब बच्चे का भार तौलने लगी, तो अचानक उसका पैर एक तरफ को मुड़ने के कारण वह खुद भी गिर पड़ी और बच्चा भी गिर गया। बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई थी। बच्चे को जन्म के बाद ठीक तरह से सांस नहीं आ रही थी। इसलिए उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजिंदरा की नर्सरी में 2009 की जनवरी में भी आग लगने से भयंकर हादसा हुआ था, जिसमें छह नवजात शिशु जिंदा जल गए थे। उस हादसे की कड़वी यादें आज भी सब के मनों को टीस पहुंचाती हैं। इस हादसे को भी लापरवाही ही माना जा सकता है, क्योंकि नर्सरी में हीटर जलाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें