फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच भोला को मुंबई ले गई पुलिस

Sat, 20 Jun 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस शनिवार को नाभा जेल से मुंबई के लिए ले गई। भोला को सड़क के रास्ते से ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहां पेशी भुगतने के बाद भोला की वापसी 26 जून को पटियाला होगी। भोला के खिलाफ मुंबई में 2009 का ड्रग तस्करी का केस है। इसमें 23 जून को मुंबई कोर्ट में पेशी है। पहले इसके खिलाफ भोला ने पटियाला कोर्ट में याचिका डालकर विरोध जताया था।

भोला ने रास्ते में उसका एनकाउंटर किए जाने का खतरा जताया था। इस पर कोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर भोला की सुरक्षा के बारे में पूछा गया था। सरकार ने शुक्रवार को कोर्ट में भोला की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए उसे सड़क से मुंबई ले जाने की इजाजत ले ली थी।
विज्ञापन


शनिवार को 24 मुलाजिमों और सात गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस तस्कर भोला को ले गई। भोला के वकील सतीश करकरा ने बताया कि उम्मीद है कि पुलिस की ओर से भोला को पूरी सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें