पुडा की ओर से वीरवार सुबह अर्बन एस्टेट फेज-एक की चारदिवारी के निर्माण का
काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते अर्बन एस्टेट की पिछली साइड के साथ लगते
गांव थेड़ी के दो दर्जन से अधिक दुकानों का रास्ता भी बंद हो रहा है।
इन
दुकानों के मालिकों की ओर से पुडा की इस कार्रवाई का विरोध किया गया।
हालांकि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कारण किसी भी दुकानदार को
पुडा के काम के आड़े नहीं आने दिया गया। आज सुबह पुडा के स्टेट अफसर की
अगुवाई में टीम अर्बन एस्टेट-फेज एक के पिछली साइड पहुंची। जिनके साथ भारी
पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची।
पुडा की टीम की ओर से अर्बन एस्टेट अधीन
पड़ते क्षेत्र को मापने के बाद इसके पिछले हिस्से में 60 फुट की जगह छोड़ते
दीवारें निकालने के लिए नींव खोदना शुरू कर दिया गया है। अर्बन एस्टेट
फेज-एक की पिछली साइड के साथ गांव थेड़ी का रकबा लगता है। जहां गांव
वासियों की ओर से अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए दो दर्जन से अधिक दुकानें
खोली हुई हैं। इन दुकानों का मुंह गांव की तरफ खुलने की बजाय अर्बन एस्टेट
की तरफ किया हुआ है।
अर्बन एस्टेट फेज-एक के ग्रीन बेल्ट वाले
क्षेत्र की चारदिवारी की जा रही है। यहां लोगों के लिए पार्किंग की जगह है।
गांव थेड़ी के लोगों की ओर से गलत ढंग से अपनी दुकानों के मुंह अर्बन
एस्टेट की तरफ खोले गए हैं।
मनजीत सिंह, स्टेट अफसर, पुडा