फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में तीन घंटे संगरूर-लुधियाना मुख्य जाम रखा

Wed, 08 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर गांव लड्डा के पास लगाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में बुधवार को टोल प्लाजा विरोधी एक्शन कमेटी ने तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाए रखा। एक्शन कमेटी ने ऐलान किया है कि वे किसी भी कीमत पर टोल प्लाजा नहीं लगने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी संघर्ष की राह अपनानी पड़े।
विज्ञापन


एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अनवर ने कहा कि टोल प्लाजा लगने से लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा और इसके विरोध में एक्शन कमेटी द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने इस मामले का कोई हल नहीं निकाला तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा और इस टोल प्लाजा का विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंची धूरी की एसडीएम जशनप्रीत कौर ने धरनाकारियों को आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


उधर, तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने की वजह से राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों को इधर-उधर के लंबा रास्ता तय करके अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


इस मौके पर एक्शन कमेटी के नेता सुखदेव शर्मा, मेजर सिंह पुन्नावाल, कांग्रेसी नेता संदीप सिंगला, आम आदमी पार्टी की नेता अमनदीप कौर गोसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें