फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी सेना में भर्ती हों ः जनरल बिक्रम सिंह

Sat, 22 Feb 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जाने-माने 600 स्कूलों की रैंकिंग में चौथे पायदान केयादविंदरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को 65वां अकादमिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंडियन आर्मी के चीफ जनरल बिक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को सेना में भरती होने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


 सेना चीफ ने नाभा के पीपीएस स्कूल में बिताए अपने स्कूली के दिनों के अनुभव सांझे करने के साथ ही विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का जिंदगी में कोई शार्टकट नहीं होता है। सही विजन के साथ मेहनत करने से ही बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। इस मौके पर खास तौर से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर, युवराज रणइंद्र सिंह, अकाली लीडर मालविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

इसके बाद सेना प्रमुख ने स्कूल में शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इसमें आल राउंड हाउस की ट्राफी फुल्किया हाउस, इंटर हाउस गेम्स व स्पोर्ट्स ट्राफी महिंदरा हाउस को प्रदान की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में फुटबाल में पुरु बांसल, हाकी में कर्मवीर सिंह, सुखराज सिंह, एथलेटिक्स में गुरनीव सिद्धू, बास्केटबाल में सिकंदरजीत सिंह, तैराकी में रूशिल कपूर, बाक्सिंग में कुलमीर सिंह को नगर पुरस्कार देकर नवाजा गया। साथ ही अंडर-10 वर्ल्ड कप खेलने वाले कर्ण कैले को सम्मानित किया गया। साथ ही दस जमा एक क्लास की पुनीशा सिंगला को ओवर आल पहला स्थान हासिल करने पर 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नन्ही छांव व बेटी बचाओ मुहिम का संदेश देता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें