फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में तीन शवों के ऊपर से रात भर गुजरते रहे वाहन

Thu, 19 Dec 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला (पातड़ां/पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना-दिल्ली मुख्य मार्ग पर गांव दुताल के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे।
विज्ञापन


इस हादसे का दुखद पहलू यह रहा कि रात को घना कोहरा होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला और सड़क पर रात भर तीनों शवों को कुचलते हुए वाहन गुजरते रहे। वीरवार सुबह जब धुंध छंटी तो लोगों को सड़क पर शवों के चीथड़े दिखाई दिए, जिससे हादसे का पता चला। पुलिस ने तीन लोगों की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रात भर वाहनों तले कुचले जाने के कारण शवों को पहचानना कठिन था। आखिरकार तीनों की पहचान सड़क किनारे गिरी बाइक और सड़क पर पड़े कुछ कपड़ों से हुई।

पुलिस के मुताबिक, गांव शुतराणा की राजपूत बिरादरी से संबंधित तीनों युवक शहर में दो ढाबों पर नौकरी करते थे। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर शुतराणा जा रहे थे। गांव दुताल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन बाइक सवारों को करीब एक किलोमीटर तक घसीटकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद तीनों युवकों के शव धुंध में देखे नहीं जा सके और रात भर वाहन शवों के ऊपर से गुजरते रहे। इस हादसे में मारे गए युवकों में गिंदी (35) और बब्बी (38) सगे भाई थे जबकि तीसरा राजकुमार (40) शुतराणा का ही निवासी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें