फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के भगोड़े की गुहार, मत भेजो जान से मार देंगे

Thu, 12 Dec 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में साल 2008 में हुए हिट एंड रन केस के भगोड़े पुनीत रीवल (24) ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पुनीत ने कहा कि उसे डर है कि उसे आस्ट्रेलियन जेल में मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुनीत ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया नहीं जाना चाहता। पुनीत को 29 नवंबर को बनूड़ पुलिस ने पानीपत के एक होटल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था और सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुनीत को 14 दिनों के जुडीशियल रिमांड पर पटियाला की सेंट्रल भेजा था।

वीरवार को पुनीत को राजपुरा कोर्ट में पेश किया जाना था, जिसके चलते बुधवार रात से ही आस्ट्रेलिया मीडिया कर्मियों का एक बड़ा जमावड़ा कवरेज के लिए सेंट्रल जेल के बाहर जुटा था। इसके चलते जेल प्रशासन की ओर से बुधवार देर रात करीब 1 बजे पुनीत को जेल से बाहर एक गाड़ी के जरिये लाया गया और उसे पटियाला के सिविल लाइन थाने में रखा गया।
विज्ञापन


जहां से पुनीत को भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा के बीच सुबह राजपुरा की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुनीत को शुक्रवार को दिल्ली में पेश करने को कहा। जहां पुनीत को आस्ट्रेलिया ले जाने का आर्डर दिया जा सकता है।

इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली कोर्ट से पुनीत के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था। इसलिए वीरवार को उसे सुबह राजपुरा कोर्ट में पेश किया गया। अब उसे दिल्ली ले जाया गया है, जहां सेंट्रल ब्यूरो इनवेस्टीगेशन-इंटरपोल उसके प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू करेगी।

पुनीत ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह साल 2008 में आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में हुए उस हादसे के लिए माफी मांगता है। उसने स्टूडेंट को नहीं देखा। उसके पिता ने उसे पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया भेजा था, लेकिन इस हादसे ने उसकी सारी जिंदगी बर्बाद कर दी।

उक्त हिट एंड रन केस के तथ्यों के मुताबिक एक अक्तूबर 2008 को पुनीत की गाड़ी की टक्कर से एक आस्ट्रेलियन स्टूडेंट की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुनीत शराब पीने के बाद लर्निंग लाइसेंस पर बेहद तेज रफ्तार पर गाड़ी चला रहा था। इस हादसे के बाद पुनीत आस्ट्रेलिया से अपने एक दोस्त के पासपोर्ट की मदद से भारत भाग आया था। तब से आस्ट्रेलिया पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें