फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में तप रहा पंजाब: दो से गिरेगा पारा, झमाझम बरसेंगे मेघ; माैसम विभाग की भविष्यवाणी ने जगाई उम्मीद

Tue, 30 Jun 2026 08:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

माैसम विभाग ने 1 जुलाई से पांच जुलाई तक के लिए पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं मौसम विभाग ने 2 जुलाई से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


विभाग ने 1 जुलाई से पांच जुलाई तक के लिए पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दो, तीन और चार जुलाई को पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

सोमवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। पंजाब में पारा से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश से तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 44.4 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे अधिक तपा। पंजाब में रात के तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर हो गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 31.2 डिग्री का रात का पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 37.9 डिग्री, लुधियाना का 37.8 डिग्री, पटियाला का 39.9 डिग्री, पठानकोट का 36.9 डिग्री, फाजिल्का का 41.0 डिग्री, फिरोजपुर का 40.7 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री, रूपनगर का 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.5 डिग्री, लुधियाना का 29.2 डिग्री, पटियाला का 30.9 डिग्री, पठानकोट का 26.3 डिग्री, बठिंडा का 31.9 डिग्री, गुरदासपुर का 27.0 डिग्री और एसबीएस नगर का 28.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें