फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण गर्मी: यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म, उमस से लोग बेहाल; इस दिन से मिलेगी राहत

Sun, 28 Jun 2026 12:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

उत्तर भारत समेत पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस और तेज धूप से लोग बेहाल हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी से खुद को बचाती युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने एक जुलाई से अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


13 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बठिंडा रहा सबसे अधिक गर्म
बारिश की संभावना के बीच शनिवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बठिंडा 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया। रात के तापमान में भी 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


शनिवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, लुधियाना 39.2, पटियाला 40.6, पठानकोट 38.3, फाजिल्का 39.6, फिरोजपुर 38.2, होशियारपुर 37.6 और एसबीएस नगर 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, लुधियाना 29.0, पटियाला 29.4, बठिंडा 27.0 और रूपनगर 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें