प्रदेश सरकार की तरफ से पवित्र माह-ए-रमजान के दौरान अल्पसंख्यक समाज को
तोहफे के रूप में 19 जून से 18 जुलाई तक मालेरकोटला कट फ्री करने की घोषणा
की जा चुकी है।
बावजूद इसके शुक्रवार को पहले ही रोजे के दिन शहर
के कई इलाकों में करीब डेढ़ घंटा बिजली बंद रहने से रोजादारों में भारी
नाराजगी देखने को मिली है।
प्रथम रोजे का दिन शुक्रवार होने के चलते
यहां की मस्जिदों में भारी भीड़ जमा थी और जुमा की नमाज के वक्त कई
मस्जिदों की बिजली और पानी गुल था। अकाली दल के नेता और नगर काउंसिल
मालेरकोटला के पूर्व अध्यक्ष आसिफ कुरैशी ने कहा कि रमजान में चौबीस घंटे
बिजली मुहैया कराने की घोषणा पर पावरकॉम के अधिकारी पानी फेर रहे हैं।
उन्हें
भी दोपहर के वक्त लोगों के नाराजगी भरे सैकड़ों ऐसे फोन आए हैं जिनमें
लोगों ने जुमा की नमाज के वक्त बिजली-पानी बंद करने की शिकायतें की हैं।
सहारा वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के महासचिव सिकंदर अली ने भी बिजली बंद रहने को
दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।