फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण महकमे के सामने प्रूफ पेश करेगी सोसाइटी

Fri, 19 Jun 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहंदी गेट स्थित माता गुजरी चैरिटेबल सोसाइटी के छात्रावास में रेड और फिर बाल कल्याण महकमे व पुलिस की ओर से अपने साथ छात्रावास की पांच बच्चियों को ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी जल्द ही बाल कल्याण महकमे के सामने आसाम से लाई इन बच्चियों संबंधी सभी प्रूफ पेश करेगी। इससे साफ हो सके कि ये बच्चियां गैरकानूनी ढंग से आसाम से लाई गई हैं या नहीं। उधर मामले के राजनीतिक रंगत लेने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। डीसी इंदु मल्होत्रा ने मामले में बात करने से साफ इनकार कर दिया।

बाल कल्याण महकमे को सूचना मिली थी कि सरहंदी गेट स्थित माता गुजरी चैरिटेबल सोसाइटी के छात्रावास में गैरकानूनी ढंग से आसाम से कुछ बच्चियां लाकर बंधक बनाकर रखी जा रही हैं। महकमे की टीम ने पुलिस के साथ वीरवार रात छात्रावास में रेड डाली थी।
विज्ञापन


मौके पर भाजपा नेता अनिल बजाज समेत ओर भी कई भाजपा नेता पहुंच गए, जो खुद को सोसाइटी के डोनर बता रहे थे। इन सभी ने पुलिस रेड के खिलाफ हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक महकमा व पुलिस अपने साथ छात्रावास से पांच बच्चियां ले गई थी।

अब सोसाइटी से इन बच्चियों संबंधी प्रूफ बाल कल्याण महकमे ने मांगे हैं, जिसे सोसाइटी सोमवार तक पेश कर सकती है। संबंधित चार नंबर डिवीजन थाने के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले को बाल कल्याण महकमा देख रहा है, इसलिए वह ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें