फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में नशा नहीं तो नशा मुक्ति केंद्र क्यों : बसपा

Mon, 16 May 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में बसपा पटियाला जोन कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब के नजदीक अपना चुनावी दफ्तर खोला। इसका उद्घाटन पार्टी के पटियाला जोन कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद ने किया। दफ्तर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह महदूदां के नेतृत्व में वर्करों की एक बैठक भी की गई। इसमें पटियाला जोन के कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद ने जिले के पार्टी वर्करों को मिशन 2017 की तैयारियों के लिए जुट जाने को कहा। आजाद ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर भी सवाल किया जिसमें सुखबीर ने कहा था कि पंजाब में नशा नहीं है। आजाद ने कहा कि अगर पंजाब में नशा नहीं है तो सरकार ने ढाई लाख नशा छुड़ाओ केंद्र क्यों खोले हैं।
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि बसपा सुप्रीमों कुमारी मायावती के निर्देश के अनुसार पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत किया जाएगा। आजाद ने कहा कि बसपा से मिलकर चुनाव लड़ने के लिए कई पार्टियों के नेता उनके साथ संपर्क कायम कर रहे हैं। वह पार्टी हाईकमान से बात करेंगे और हाईकमान ही इस पर फैसला करेगी। आजाद ने दावा किया कि बसपा आगामी 10 महीनों में पंजाब में एक नया इंकलाब लेकर आएगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, भीम सिंह माणकी, जतिंदर सिंह बरवाली, सेवा सिंह अमलोह, सुरिघंदर सिंह नौगावां और रणजीत सिंह मुल्लांपुर मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें