हलका अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह ने कहा है कि पहले पंजाब को अंग्रेजों से मुक्त करवाया था और अब पंजाब को बादल परिवार से मुक्त करवाने की जरूरत है।
पंजाब में जब भी अकाली-भाजपा की सरकार बनी है। सरकार के मंत्रियों ने पंजाब को बुरी तरह लूटा है। काका अपने दफ्तर में सभा को संबोधित कर रहे थे।
लीडरशिप मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर जल्द ही फैसला करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस मौके पर उन्होंने आईएएस में 263वां स्थान हासिल करने वाली अमलोह की अनु बंसल को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, जिला परिषद् सदस्य जोगिंदर सिंह नारायणगढ़, पीसीसीसी सचिव संदीप सिंह बल और जीवन कुमार पुरी उपस्थित थे।