फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगावां में 45 लड़कियों को बांटीं साइकिल

Thu, 19 Nov 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बसी पठाना के अकाली विधायक सेवा मुक्त जस्टिस निर्मल सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वजीदपुर नौगावां की 45 छात्राओं को माई भागो स्कीम के तहत मुफ्त साइकिल बांटीं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह स्कीम लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रही है और स्कूल से घर आने जाने के लिए अपना साधन होने के कारण लड़कियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में किए सुधारों के चलते आज पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 14वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ साहिब से मोरिंडा जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है जिस पर 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गांवों की लिंक सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन ब्लाक समिति भूपिंदर सिंह हंस, कांउसिल अध्यक्ष परविंदर सिंह, जत्थेदार प्रदीप सिंह कलौड़, कृपाल सिंह सेठी, अजीत सिंह मक्कड़, लखबीर सिंह थांबला, प्रिंसिपल जगदीश सिंह बैंस, बचित्तर सिंह, केसर सिंह, सरपंच रविंदर सिंह राणा, गुरशरण सिंह बाजवा, कुलवंत सिंह देदड़ां, हैपी नानहेड़ी, जसप्रीत सिंह रौणी, मनजीत सिंह बहरामपुर और तरसेम सिंह पीए उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें