फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गेहूं के बीज पर सब्सिडी के डेढ़ करोड़ जारी

Thu, 19 Nov 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को गेहूं के बीज की खरीद पर सब्सिडी की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


किसानों को यह सब्सिडी ऑनलाइन प्रणाली के जरिये सीधे उनके बैंक खातों में मुहैया कराई जा रही है। एडीसी (विकास) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की ओर से पहली बार किसानों को ऑनलाइन सब्सिडी अदायगी की सुविधा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


इसके तहत जिले के लिए 40 हजार क्विंटल बीज जारी हुआ था और खेतीबाड़ी विभाग के पास 13 हजार 611 किसानों ने इसके लिए आवेदन दिया था। इनमें से बीज खरीदने वाले 1730 किसानों को करीब 28.40 लाख की अदायगी की जा चुकी है। जिले में पराली के प्रबंधन के लिए चापर शरैडर कम स्प्रैडर एक लाख रुपये की सब्सिडी पर मुहैया कराए गए हैं और किसानों को बीजों की उगने संबंधी शक्ति के बारे में जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें