फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत देने वाले का नाम रहेगा गुप्त

Sat, 07 Jan 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगामी 4 फरवरी 2017 को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग के साथ करवाने और वोटरों की सुविधा को मुख्य रखते हुए फतेहगढ़ साहिब में कंट्रोलर रूम और काल सेंटर स्थापित किया गया है जो 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1800 -180 -2806 पर भी चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत की जा सकती है। इस नंबर पर कोई वोटर या जिले का कोई भी नागरिक चुनाव संबंधी किसी प्रकार की शिकायत करने के साथ-साथ चुनाव के बारे में किसी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकता है। 

डिप्टी कमिशनर -कम-जिला चनाव अफसर कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि इस कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर पर कोई भी वोटर हफ्ते के किसी भी दिन किसी भी समय काल करके अपने सुझाव नोट करवा सकता है। इस काल सेंटर पर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


बिना डर और भय से चनाव प्रक्रिया मुकम्मल करने के लिए लोगों का सहयोग अति अहम होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह समाज प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वोटरों पर किसी किस्म का दबाव या डर डालने या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ, गिफ्ट आइटम या अन्य किसी चीज बांटने की सूचना ध्यान में आने पर उक्त नंबरों पर तुरंत दे। 

संघा ने जिले के लोगों से अपील की कि चनाव प्रक्रिया अमन और शांति के साथ सिरे चढ़ाने के लिए जिला प्रशासन को अपना रचनात्मिक सहयोग दिया जाए और चुनाव दौरान आदर्श चुनाव संहिता का पालन किया जाए। समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से भी अलग तौर पर हेल्प लाईन नंबर 98885-16004 जारी किया गया है। इस नंबर पर काल करके या व्हाट्सएप द्वारा चुनाव संबंधी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें