रोपड़ में पत्रकारों से बातचीत करते सेहत मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने मंगवार को कहा कि पंजाब में कोई नशेड़ी नहीं है। सेहत मंत्री रोपड़ सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड का उद्घाटन करने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में जैयाणी ने कहा कि पंजाब में कोई नशा या नशेड़ी नहीं है। अगर कोई नशेड़ी है तो आप मेरे पास लाए।
उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये से नशा मुक्ति केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए हैं, ताकि नशा छोड़ने वालों को कोई समस्या न आए। उन्होने कहा कि 50 बडे के नशा मुक्ति केंद्रों ने सभी सुविधाये उपलब्ध कराई गई है। सेहत मंत्री ने माना कि विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है पर एमबीबीएस डाक्टरों की कमी नहीं है। सेहत मंत्री ने बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि है नहीं भर्ती करने के लिए कैबिनेट की अनुमति जरूरी नहीं है। वाक इन इंटरव्यू लेकर भर्ती की जा सकती है।
उन्होने कहा कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरकारी सेवा में इसलिए नहीं आ रहे हैं, क्यों कि उन्हें निजी अस्पतालों में ज्यादा वेतन मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार अस्पतालों में होने वाले टेस्ट का समय बढ़ाया गया है। यह टेस्ट पहले दो बजे तक होते थे। अब छह बजे तक होंगे। उन्होंने कहा अब 51 प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में हो रहे हैं। पिछले साल एक करोड़ 80 लाख ओपीडी पिछले साल सरकारी अस्पतालों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीनें नहीं लगाई जा सकती हैं। अल्ट्रासाउंड सभी अस्पतालों में उपलब्ध है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे।