फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिलिंडरों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरी, ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बहा

Sun, 04 Feb 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)

सार

गोताखोरों की मदद से चालक की तलाश जारी है। फिलहाल सफलता नहीं मिली है। चालक गुरदित्त सिंह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का और सात बहनों का भाई है। उसकी एक छोटी बच्ची भी है।
विज्ञापन
वीडियो में दिखते सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला क्षेत्र के कस्बा शुतराणा में गैस सिलिंडरों की भरी एक पिकअप गाड़ी चालक समेत भाखड़ा नहर में गिर गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण चालक आगे बह गया। गोताखोरों की ओर से फिलहाल नहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कौशल गैस एजेंसी पातड़ा की सिलिंडरों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर की पटरी पर खन्नौरी से शुतराणा कस्बे की तरफ आ रही थी। इसी बीच गांव नाईवाला के नजदीक अचानक गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक गुरदित्त सिंह पातड़ां की घुमियार बस्ती का रहने वाला है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि भाखड़ा नहर में बड़ी गिनती में गैस सिलिंडर बहे जा रहे हैं, तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


तुरंत गोताखोरों को बुलाकर सिलिंडरों की सप्लाई वाली गाड़ी व चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू की। गाड़ी तो मिल गई है, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण फिलहाल चालक नहीं मिल पाया है। उधर, गैस एजेंसी के मालिक कपिल कौशल ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 70 के करीब सिलिंडर थे, जो पानी में बह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें