पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा), ए क्लास आफिसर्स एसोसिएशन और बी व सी क्लास एसोसिएशन का मुलाजिमों, अध्यापकों व अधिकारियों की मांगों को लेकर शुरू धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष की अगली कड़ी के तौर पर सोमवार से शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल शुरू की गई। इसमें पुटा प्रधान डॉ. निशान सिंह, गुरिंदरपाल सिंह बब्बी और शपिंदर पाल सिंह ने हिस्सा लिया। पुटा प्रधान डॉ. दियोल ने कहा कि पीयू प्रशासन की ओर से मुलाजिमों के प्रति दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। मौके पर मुलाजिमों और अध्यापकों की पदोन्नतियों संबंधी दफ्तरी आदेश बिना किसी देरी के जारी करने की मांग की गई। साथ ही समय से वेतन जारी करने की भी मांग की गई।