फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू प्रवासी पंजाबियों व अन्य से लेगी मदद : वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में की 10 फीसदी की बढ़ोतरी से गरीब स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर न हो, इसके लिए अब यूनिवर्सिटी के सभी विभागों की फैकल्टी को अपने-अपने स्तर पर 30 से 50 फीसदी स्टूडेंट्स की 20 फीसदी तक फीस माफी के प्रयास करने को निर्देश दिए गए हैं। इनमें से ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स की सारी फीस माफ करने को कहा गया है, इसके लिए विदेशों में बसते पंजाबियों, यूनिवर्सिटी के पुराने स्टूडेंट्स और पंजाबी लेखकों से आर्थिक मदद हासिल करने को कहा गया है। वीसी डा. अरविंद ने शनिवार को आयोजित एक विशेष मीटिंग में यूनिवर्सिटी के सभी विभाग प्रमुखों और फैकल्टी को इस संबंधी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से पीयू के लिए बजट में घोषित 90 करोड़ की विशेष ग्रांट की पहली किश्त जल्द प्राप्त होने जा रही है। इसके अलावा कोविड संबंधी पंजाब सरकार का हालिया गाइडलाइंस के मुताबिक उन विभागों की क्लासें, जहां लैबोरेटरी व प्रेक्टिकल शामिल हैं, वह 12 जुलाई से आफलाइन के जरिये लगाने का फैसला किया गया है। इसी तरह से 23 अगस्त से शुरू होने वाली यूनिवर्सिटी परीक्षाएं भी आफलाइन मोड के जरिये कराई जाएंगी।
विज्ञापन

छह नए कोर्स शुरू करेगा पीयू
वीसी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से नए सेशन से छह नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह कोर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स हैं, जो मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल साइंस, फिजिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, सोशल साइंसेज, लैंग्वेज और आर्ट्स के क्षेत्र में शुरू हो रहे हैं। साथ ही बताया कि आर्मी वार कालेज मऊ (ंमध्यप्रदेश) साथ किए समझौते तहत इस बार यूनिवर्सिटी की ओर से सुरक्षा एवं युद्धनीति के बारे में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी शुरू किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों में सेशन 2021-22 के लिए किए जाने वाले दाखिलों संबंधी भी विचार चर्चा की गई। गौरतलब है कि दाखिलों की शुरुआत आनलाइन विधि के जरिये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें