फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग हुए पति-पत्नी अपने छह साल के बच्चे की सही परवरिश के लिए हुए एक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राष्ट्रीय लोक अदालत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज एवं पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस अजय तिवाड़ी की कोशिश से पिछले डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहा दंपती बलजीत कौर व गोबिंद सिंह अपने छह साल के बच्चे की सही ढंग से परवरिश के लिए दोबारा एक हो गए। जस्टिस तिवाड़ी ने इस मौके अलग-अलग रह रहे सभी जोड़ों को मिलकर रहने पर जोर दिया। जस्टिस तिवाड़ी ने कहा कि जब पति-पत्नी माता-पिता बन जाते हैं, तो उनकी बुनियादी जिम्मेदारी हो जाती है कि वह अपने बच्चों की बेहतर परवरिश को तरजीह दें।
विज्ञापन

तेजी से लंबित केसों का करना होगा निपटारा
जस्टिस तिवाड़ी ने माना कि कोविड ने अदालती कामकाज को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके लिए मेहनत व शिद्दत से काम करते हुए अब लंबित पड़े केसों का तेजी के साथ निपटारा करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि लंबित पड़े सात साल से कम की सजा के फौजदारी मामलों के जल्द निपटारे के लिए एक नई प्रणाली शुरू की गई है। इसमें मुलजिम केस के ट्रायल दौरान अपना कबूलनामा देकर केस को जल्द हल करवा सकता है। इससे अदालतों के साथ-साथ केसों से जुड़े पक्षों का समय बचेगा। साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा देकर आरोपी को बनती सजा की तुलना में कुछ कम सजा देकर मामले को रजामंदी से निपटाया जा सकेगा।
पंजाब में सुनवाई के लिए 51150 मामले सूचीबद्ध
शनिवार को पंजाब भर में लगी नेशनल लोक अदालतों में सुनवाई के लिए 51150 मामले सूचीबद्ध हुए हैं, जिनके निपटारे के लिए 340 बैंच लगाए गए हैं। अकेले पटियाला जिले में शनिवार को 4416 केस नेशनल लोक अदालत में सुनवाई के लिए लगे हैं। जिनके लिए पटियाला, नाभा, समाना और राजपुरा में 35 बैंच लगाई गई हैं। पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी ने कोविड दौरान साल 2020-21 में 217 अपराध पीड़ितों 5.50 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला में लगी नेशनल लोक अदालत में शनिवार को 2379 केसों का निपटारा हुआ। इन केसों में 38 करोड़ 57 लाख 67 हजार 973 रुपये के अवार्ड पास किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें