फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसयू ने शिक्षा के निजीकरण का किया विरोध

Sat, 02 Apr 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में सरकारी कालेज के समक्ष सरकार का पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा के हो रहे निजीकरण व व्यापारीकरण के विरोध में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) ने शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज के बाहर धरना दिया और पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी। इस दौरान छात्रों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा बढ़ाई गई फीसें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते पीएसयू के प्रतिनिधि कमल जलूर ने कहा कि गरीब व मध्यम वर्ग से शिक्षा छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसी नीति के तहत शिक्षा को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है और फीसों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि बढ़ाई गई फीसें वापस ली जाएं, दलित छात्रों का दो वर्षों का वजीफा जल्द जारी किया जाए। कालेज की रुकी ग्रांट तुरंत रिलीज की जाएं और शिक्षा को हरेक वर्ग तक पहुंचाने के लिए नई नीतियों को लागू किया जाए। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बलकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अमन कौर, जसप्रीत कौर, लखविंदर सिंह, वीरपाल कौर, नवजौत कौर हाजिर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें