फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ पीआटीसी पेंशनरों ने उगला गुस्सा

Tue, 09 Feb 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर गुस्साए पीआरटीसी के पेंशनरों ने सोमवार को सरहंदी गेट स्थित पटियाला डिपो पर जोरदार धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांग की गई कि पेंशनरों के करोड़ों रुपये के बकाया का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही पेंशनरों को हर महीने की 10 तारीख से पहले पेंशन दी जाए। पेंशन देने में देरी सहन नहीं की जाएगी। इन मांगों को लेकर 10 फरवरी को बस स्टैंड पर प्रदेशस्तरीय धरना देने का ऐलान किया गया।

पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के जोगिंदर सिंह, चेयरमैन गुरनाम सिंह, प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह, महासचिव हरी सिंह चमक ने कहा कि वादे के बावजूद पेंशनरों को हर महीने देरी से पेंशन मिल रही है। अगर समय पर पेंशन देनी शुरू न की और साथ ही पेंशनरों के करोड़ों के बकाया का जल्द भुगतान न किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की गई कि पेंशनरों के बकाया जैसे पे कमीशन, डीए की 38 किस्तों, मेडिकल बिलों आदि के बकाया का जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रोष जताया गया कि कारपोरेशन में अधिकारियों की ओर से लूट-खसोट जोरों पर है। विजिलेंस की ओर से डाले गए छापे संबंधी कार्रवाई जल्द की जाए या यह केस सीबीआई को सौंपा जाए। पीआरटीसी की अफसरशाही के गलत व्यवहार से तंग आकर ही एक ईमानदार अधिकारी सतपाल कपिल ने खुदकुशी कर ली थी। उस मामले में जांच कराके आरोपियों को सजा दी जाए, जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। साथ ही उनके बेटे को योग्यता के मुताबिक नौकरी दी जाए और बनते बकाया की अदायगी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें