फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों का रोडवेज चालक से झगड़ा, जाम

Sun, 07 Feb 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलखियां टोल प्लाजा से वीआईपी लाइन से बस निकालने को लेकर रोडवेज नवांशहर डिपो  के बस चालक का टोल प्लाजा के कर्मी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े को लेकर बस चालक ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने मामला शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बताते हैं कि टोल प्लाजा सोलखियां से एक निजी कंपनी की बस वीआईपी लाइन में निकाली गई। इसके बाद पंजाब रोडवेज नवांशहर डिपों के बस चालक ने भी वीआईपी लाइन में से बस निकालनी चाही तो टोल प्लाजा के एक कर्मी ने उसे रोक दिया ओर दूसरी लाइन से बस निकालने को कहा। इ

स बात को लेकर टोल प्जाला कर्मियों ओर बस चालक में झगड़ा हो गया। झगड़ा से तैश में आए बालक ने बस को टोल प्लाजा के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे नेशनल हाईवे पर वाहनों की लाइन लगने लगे।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने टोल प्लाजा कर्मी से माफी मंगवा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के अधिकारी कैप्टन बचन राम व यूके नैय्यर ने कहा कि रोडवेज चालक ने वीआईपी लाइन से बस निकालने की कोशिश की थी। यह लाइन केवल वीआईपी गाड़ियों व एंबुलेंस के लिए है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर लंबा जाम लगने से उनके कर्मी ने माफी मांगी है, न कि उनके कर्मी की कोई गलती थी।
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ रमिंदर सिंह काहलों ने कहा कि टोल प्लाजा कर्मी के माफी मांगने पर मामला हल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें