फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पीआरटीसी ने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बस सेवा बढ़ाई, छह नई वोल्वो शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगी
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के मद्देनजर जल्द ही 7 और नई बसें भी शामिल की जाएंगी: चेयरमैैन हडाना
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) ने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए अपनी बस सेवा को बढ़ाते हुए छह नई वोल्वो बसें शामिल की हैं। ये बसें पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जाएंगी। जिससे ज्यादा लोग अब पीआरटीसी की दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू की सस्ती व आरामदायक बस सेवा का आनंद ले सकेंगे। साथ ही इससे कारपोरेशन की आय में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी बसें नहीं जाती थीं। लेकिन पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पिछले 2022 में दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी बसें जाने लगी थीं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि महिलाओं के मुफ्त बस सफर के बनते करोड़ों रुपये का भुगतान न होने के कारण पीआरटीसी आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बस सेवा बढ़ाने से आय में अच्छी वृद्धि होगी। इस मौके पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बस सेवा को बढ़ाकर सरकार ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। साथ ही खुलासा किया कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर जल्द ही 7 और नई बसें भी शामिल की जाएंगी। हडाना ने कहा कि अब तक पीआरटीसी को अक्सर घाटे में दिखाया जाता था। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 70 साल से इस पर काबिज सरकारें अपने रिश्तेदारों की निजी बसों को कारपोरेशन में शामिल कर खुद की मनमर्जी करते थे। इतना ही नहीं वे अपनी बसों को मुनाफे वाले रूटों पर और सरकारी बसों को कम लाभ वाले रूटों पर भेजते थे। बीते दिनों उन्होंने खुद कुछ बस स्टॉप का निरीक्षण किया, जिसमें इस सब का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें