फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRTC बस के उड़े परखच्चे: राजपुरा में ट्रक के साथ भीषण टक्कर, चंडीगढ़ से जा रही थी बस, कई घायल

Fri, 23 Jan 2026 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पटियाला के राजपुरा में पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त पीआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से राजपुरा आ रही पीआरटीसी की एक सरकारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। गगन फैक्टरी के पास मुड़ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में सवार 7-8 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को राजपुरा के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है।

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा बल ने तुरंत पहुंचाई मदद
हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स 112 के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को तत्काल राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।

खराब मौसम बना हादसे का कारण
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वीरवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। इसी खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण यह हादसा पेश आया। उन्होंने बताया एक ट्रक फैक्टरी वाले मोड़ से मुड़ रहा था तभी चंडीगढ़ की ओर से आ रही सरकारी बस उससे टकरा गई। टक्कर काफी जोरदार थी जिससे बस को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। मामूली रूप से घायल 7-8 सवारियों को अस्पताल से प्राथमिक सहायता दिलाने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जलालाबाद में कार हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
जलालाबाद के पास गांव फलियांवाला में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फलियांवाला से स्वाहवाला रोड पर तीन लोग एक कार में सवार थे, तभी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पिलर को तोड़ते हुए खेत के नाले में गिर गई और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का एयरबैग खुलने के बावजूद राजकुमार (तूतावाला, अबोहर) की मौत हो गई। वहीं, कार के कंडक्टर साइड पर बैठे गुरप्रीत सिंह की टांग टूट गई और संदीप कुमार भी घायल हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें