फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पंजाब की मंडियों में केंद्र के खिलाफ होंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब की मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने बताया कि एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद संबंधी लगाई गईं शर्तें गलत हैं। किसानों के अलावा आढ़तियों में भी इन शर्तों को लेकर रोष है। इनको रद्द कराने के साथ-साथ खेती कानूनों को वापस कराने के लिए शुक्रवार को मंडियों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के जरिये देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब भर में गांवों में नुक्कड़ बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने और 26 मार्च के भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए खासतौर पर नौजवानों से दिल्ली बार्डर पर पहुंचने की अपील की जा रही है। किसान नेता जगमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसान आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। संघर्ष लंबा चल सकता है, जिसके लिए किसान तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें