फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम हेडआफिस के तीनों गेट बंद कर मुलाजिमों ने लगाया धरना

विज्ञापन
पटियाला में मांगों को लेकर पावरकाम हेडआफिस के आगे धरना-प्रदर्शन करते बिजली मुलाजिम। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर मंगलवार सुबह विभिन्न बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियों ने पावरकॉम हेडआफिस के तीनों गेट बंद करके प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे चले प्रदर्शन के कारण मुलाजिम व अधिकारी ड्यूटी पर नहीं जा सके। इस दौरान मुलाजिमों ने एक दिसंबर 2011 से पे बैंड में बढ़ोतरी करने, मृत कर्मियों के वारिसों को पहल के आधार पर नौकरियां देने समेत और कई मांगें उठाईं। इनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। उधर धरने के कारण माल रोड पर आवाजाही प्रभावित रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 8 बजे मांगों को लेकर मैनेजमेंट व सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने पावरकॉम हेडआफिस के तीनों गेट बंद कर दिए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुलाजिम नेताओं कर्मचंद भारद्वाज, कुलदीप सिंह खन्ना, बलविंदर सिंह संधू आदि ने सरकार अपनी मांगें जोरशोर से रखीं। दोनों बिजली निगमों के चेयरमैनों व डायरेक्टरों के खिलाफ फील्ड में निकलने पर काले झंडों के साथ प्रदर्शन करने का एलान किया गया। साथ ही साफ किया कि अगर पावरकॉम मैनेजमेंट व सरकार ने मुलाजिम, मजदूर व लोक विरोधी नीतियों को न छोड़ा तो पूरे प्रदेश में उनका पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें