फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पंजाब को तबाह कर रहा है : परनीत कौर

Sat, 14 May 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि नशों की बुरी लत पंजाब व यहां के नौजवानों को तबाह कर रही है लेकिन पंजाब सरकार नशों के कारोबार पर लगाम कसने के बजाय तमाशा देख रही है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे की बीमारी को पहल के आधार पर जड़ से खत्म किया जाएगा। हर वर्ग के लिए खास करके नौजवानों व दलितों के लिए अहम नीतियां बनाई जाएंगी। पंजाब में रोजगार व व्यापार के मौके पैदा किए जाएंगे। वह 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी केके शर्मा और किरण ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में इस समय मेडिकल सुविधाओं की कमी है और साथ ही शिक्षण संस्थाओं में भी पढ़ाई का माहौल ठीक नहीं है। आगे कहा कि बूथ वर्कर कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड़्डी हैं और सरकार बनने पर इनका बनता मान-सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन


घर-घर तक पहुंचाई जा रहीं कांग्रेस की नीतियां : अमरिंदर
पटियाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नौजवानों व पंजाब के लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए जागो पंजाब लहर की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस पटियाला शहरी के उप प्रधान निखिल कुमार काका की अगुवाई में करीब 50 कांग्रेसी वर्करों का ग्रुप घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। काका ने बताया कि उनकी टीम की ओर से वार्ड नंबर 25 में पड़ते विभिन्न इलाकों अरोड़ियां वाला मोहल्ला, कारखास स्ट्रीट, पुराना गड्डा खाना, सरहंदी गेट और आर्य समाज चौक के इलाकों में घर-घर जाकर कांग्रेस की जागो लहर का प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। लहर के पर्चे हर गली-मोहल्ले व घर में बांटे गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें