फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: परनीत कौर व जयइंद्र कौर गडकरी से मिलीं, पटियाला-पिहोवा-कुरुक्षेत्र सड़क का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पूर्व सांसद परनीत कौर और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंद्र कौर ने आज केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर पटियाला क्षेत्र में मुख्य सड़कों का नवीनीकरण करने, पटियाला-पिहोवा सड़क को चार मार्गी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने और पटियाला-पातड़ां सड़क को चौ़ड़ा करने की मांगों संबंधी ज्ञापन गड़करी को सौंपा गया।
विज्ञापन

परनीत कौर ने दोनों सड़कों की रणनीतिक और आर्थिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि पटियाला-पिहोवा-कुरुक्षेत्र सड़क एक मुख्य आर्थिक और यात्रा के लिए पुराना मार्ग है, जो पंजाब को हरियाणा और अन्य गांवों से जोड़ता है। इसे राष्ट्रीय मार्ग बनाने से वाहनों की आवाजाही और आसान हो जाएगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कहा कि पटियाला-पातड़ां सड़क को चौड़ा किया जाए, ताकि दिन-ब-दिन बढ़ रहे सड़के हादसों को रोका जा सके। नस्सूपुर गांव के पास पटियाला-समाना सड़क पर हाल ही में हुई भयावह सड़क दुर्घटना का जिक्र करते हुए परनीत कौर ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को सड़क सुरक्षा और ढांचागत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें