फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर पड़े गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन संजय साहनी व कांग्रेस के पार्षद भी मौजूद रहे। नंगल का प्रवेश द्वारा माने जाने वाले एमपी कोठी क्षेत्र से हिमाचल के प्रवेश द्वारा मेहतपुर तक के सभी गड्ढे भरे जाने हैं। इस मार्ग पर गड्ढों के कारण रोज हादसे होते हैं। इससे कई लोग जख्मी हो चुके हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस मार्ग पर समाजसेवियों ने मिट्टी डाल कर गड्ढे भरे थे। बारिश में फिर से गड्ढे उभर कर सामने आ गए थे। अब नगर काउंसिल के चेयरमैन संजय साहनी के प्रयास से गड्रढे भरने का काम शुरू हो गया है। इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। रोज होने वाले हादसों से भी बचा जाएगा। संजय साहनी ने कहा कि गड्ढे भरने का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी का है लेकिन रोज हो रहे हादसों के कारण नंगल नगर काउंसिल ने यह काम काम शुरू करवाया है जो मेहतपुर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें