फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: अब तक खरीदे गए धान का किसानों को 387.44 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला जिले की मंडियों में अब तक खरीदे गए धान के लिए किसानों को 387.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान भी खरीद के 48 घंटों के भीतर सुनिश्चित किया गया है। वहीं जिले में 1 लाख 79 हजार 265 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है जिसमें से 1 लाख 68 हजार 704 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

डीस डाॅ. प्रीति यादव ने कहा कि बिक्री के लिए आने वाले धान की खरीद, किसानों को भुगतान और उठान एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने वीरवार को गांव बख्शीवाला की मंडी का औचक दौरा कर संपूर्ण खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम हरजोत कौर मावी भी मौजूद थीं। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान किसानों और व्यापारियों से बातचीत करते कहा कि पटियाला जिले की मंडियों में धान की खरीद और लिफ्टिंग में कोई समस्या नहीं आ रही है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव अश्विनी मेहता और मंडी सुपरवाइजर विजय पाल सहित व्यापारी, किसान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें