फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की हालत दयनीय, आप ने दिया अल्टीमेटम

Wed, 23 Dec 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनैतिक लोगों द्वारा मालेरकोटला के विकास संबंधी किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत यह है कि एतिहासिक नजर में अलग पहचान बनाने वाले इस नगर की सड़कें अर्से से टूटी पड़ी हैं जिससे राहगीरों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक बुरा हाल यहां के खन्ना रोड का है जिसकी दयनीय हालत राजनीतिक लोगों का मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन


जमालपुरा में रहने वाले इस सड़क से काफी परेशान हैं। एकदम टूट चुकी इस सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों के कारोबार को बुरी प्रभावित कर रही है। इसी मार्ग पर स्थित विश्व विख्यात नामधारी कूका स्मारक में जाने वाली संगतों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सड़क की दुर्गति का मामला ईद के मौके पर मालेरकोटला पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल के सामने भी उठ चुका है। अब इस मामले को आम आदमी पार्टी ने जोर शोर से उठाने का फैसला करते हुए मंगलवार को एसडीएम मालेरकोटला अमित बैंबी को ज्ञापन भेंट करके चेतावनी दी है कि अगर इस अवधि में भी खन्ना रोड का सुधार न किया तो आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इस मौके एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस सड़क पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जसवीर सिंह सेखो, इलयास अब्दाली, शहबाज, शब्बीर मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें