फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रहित दिवाली मनाएंगी छात्राएं

Sun, 01 Nov 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉलर्ज स्कूल की छात्राओं ने इस बार दिवाली को प्रदूषण रहत मनाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले में अभिभावक व स्कूल स्टाफ भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


साथ ही शहर की र्कई समाज सेवी संस्थाएं उनकी इस पहल में  मदद कर रही हैं। स्कूल की छात्रा प्रवीना बराड़, भावना सतीजा, जपनीत कौर, जसप्रीत कौर, हरलीन कौर ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर दीपमाला करे, घर को सजाए, जरूरतमंद लोगों की मदद कर खुशियां बांटें।
विज्ञापन


दसवीं क्लास की जाहनवी वर्मा, हरमनजोत कौर, शिवानी वर्मा, हरलीन डांगी, साइशा बांसल, भावना आनंद ने बताया कि वह दीपावली पर पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करेंगी। पड़ोसियों ने पौधरोपण करने और स्मोकलेस पटाखे चलाने का भरोसा दिया है। प्रिंसिपल सुदेश जोशी ने बताया वह खुद भी इस अभियान का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें