रोपड़ के सदर थाने में आग लगने से जले वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर में खड़े वाहनों में वीरवार को आग लग गई। इससे ने वाहन जल गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। वीरवार की दोपहर ढाई बजे के करीब थाना सदर के परिसर से आग की लपटें उठनी लगी। आग थाने में विभिन्न केसों से संबंधित खड़ी चार मारुति कारों के पास लगी। इसके बाद आग ने वहां खडे़ ट्रक के टायरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग और फैल गई तथा जिप्सी समेत अन्य तीन गाड़ियां भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग ओर बढ़ती को थाने की दीवार के साथ लगते मंदिर और लोगो के घरों को खतरा हो सकता था। थाना सदर में विभिन्न केसों के तीन दर्जन से भी ज्यादा वाहन कई वर्षों से खड़े हैं। एसएचओ सन्नी खन्ना का कहना आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।